Earthquake :
सिटी पोस्ट लाइव : बुधवार को अलास्का के दक्षिणी हिस्से में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप ने दुनिया भर के लोगों को हिलाकर रख दिया है. इतना तगड़ा झटका था कि घर और कुछ कारें हिलने लगीं. अलास्का यूनिवर्सिटी फेयरबैंक्स के जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट की भूकंप निगरानी एजेंसी, अलास्का भूकंप केंद्र ने वह वीडियो शेयर किया है. एजेंसी ने लिखा, “हमें भूकंप का यह अद्भुत वीडियो सैंड पॉइंट के एक निवासी ने भेजा. यह भूकंप के केंद्र से लगभग 50 मील दूर है. हम उन लोगों के आभारी हैं जिन्होंने अपने अनुभव हमारे साथ शेयर किया. इससे दूसरों को समझने में मदद मिलती है कि भूकंप कैसा होता है और वे बेहतर तैयारी कर सकते हैं.” आप भी देखें ये वीडियो.एजेंसी ने आगे लिखा, “अलास्का में आए इस काफी बड़े भूकंप में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली है.”
यह वीडियो छह सेकंड का है. यह वीडियो भले ही छोटा है, लेकिन इसमें भूकंप के कारण कारों और एक घर को जोर-जोर से हिलते हुए साफ देखा जा सकता है. इस वीडियो पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को लोग काफी डरावना बता रहे हैं.शुरुआती लहरों के सैंड पॉइंट नामक गांव पर पहुंचने की आशंका जताई गई थी, जहां लगभग 580 लोग रहते हैं. इसी वजह से एहतियातन सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. भूकंप के लगभग एक घंटे बाद अलास्का आपात प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस इलाके में पहले भी ऐसे भूकंप देखे हैं जिनसे कोई बड़ी सुनामी लहरें नहीं उठीं, लेकिन हम इस बार भी इसे गंभीरता से ले रहे हैं. हम अपनी प्रक्रिया के तहत काम कर रहे हैं. यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों को सूचित किया जाए ताकि वे समय रहते इलाके से निकलने का प्लान तैयार रखें.”