सिटी पोस्ट लाइव :बिहार विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया है.हंगामे के कारण सदन चल नहीं पा रहा है.आज कांग्रेस की छात्र संगठन NSUI ने विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है.आज दोपहर 12 बजे छात्र इनकम टैक्स से मार्च करते हुए विधानसभा का घेराव करने के लिए बढ़ेंगे.इस मार्च में पटना यूनिवर्सिटी सहित बिहार के सभी यूनिवर्सिटी से छात्र और छात्राएं शामिल होने के लिए आएंगे.भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि मुख्य रूप से 5 मुद्दों को लेकर हम यह घेराव करने जा रहे हैं.
पहला निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण और SC-ST सब-प्लान लागू होना होना चाहिए. निजी शिक्षण संस्थानों में इन समुदायों की हिस्सेदारी न के बराबर है.दूसरा 3 साल की डिग्री 3 साल में दी जाए, इसे 5 साल न किया जाए. तीसरा 50% आरक्षण की सीमा क्यों हटाने की बात की जा रही है.चौथा बिहार में शैक्षणिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बर्बाद है. बिहार सरकार शिक्षा पर खर्च नहीं कर रही है. दलित, पिछड़ा, आदिवासी छात्रों की स्कॉलरशिप पर 70% तक की कटौती की गई है.पांचवां छात्र क्रेडिट कार्ड के नाम पर पढ़ाई के लिए लाखों का कर्ज तो दिया, लेकिन नौकरी नहीं मिली. सरकारी नौकरियों के लाखों पद खाली हैं.
गौरतलब है कि बुधवार को जन-सुराज ने बिहार विधान सभा को घेरने की कोशिश की थी.बीच रास्ते में रोके जाने पर पुलिस के साथ जन-सुराजियों की झड़प हुई थी.पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.इस लाठीचार्ज में दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गये थे.आज कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन ने बिधन सभा घेराव करनेवाला है.आज भी पुलिस के साथ झड़प होने की संभावना है.