‘महुआ- हसनपुर दोनों सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगें तेज प्रताप यादव, टोपी का कलर भी बदला.

City Post Live

Tej Pratap Yadav

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां खुद को मजबूत करने में जुट गई हैं. इस बार के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है.बिहार विधानसभा चुनाव के पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है. पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि टीम तेज प्रताप उन्हें जनता तक पहुंचाने का मंच बनेगा.परिवार और पार्टी से निष्कासित विधायक तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर महुआ और हसनपुर दोनों जगहों से विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

शनिवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि टीम तेज प्रताप के बैनर तले मैं महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा. 31 जुलाई को महुआ में मेरा कार्यक्रम है. अभी नई पार्टी बनाने का एजेंडा नहीं है, लेकिन यह तय है कि मेरी इस घोषणा से लोगों को खुजली होने लगेगी., नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि इस बार चाचा (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.उन्होंने कहा कि जिसकी भी सरकार बने, अगर वो युवा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करेगा तो तेज प्रताप यादव पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे.

Share This Article