धुरंधर-2 की रिलीज से पहले बड़ा सरप्राइज! फिल्म के असली ‘धुरंधर’ रैपर फ्लिपराचे आ रहे हैं भारत, फैंस में भारी क्रेज…

Ritu Raj

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सुपरहिट ट्रैक ‘FA9LA’ से भारत में घर-घर पहचान बनाने वाले बहरीनी रैपर हुस्साम असीम उर्फ ‘फ्लिपराचे’ (Flippterache) अब लाइव परफॉर्म करने भारत आ रहे हैं। फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद रैपर ने अपने ‘इंडिया टूर’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

बेंगलुरु से होगी दौरे की शुरुआत:
फ्लिपराचे ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने भारतीय प्रशंसकों को खुशखबरी दी:-
– पहला शो: वह 14 मार्च को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘UN40 (अंडर 40) म्यूजिक फेस्टिवल’ में अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
– बाकी शहरों का प्लान: बेंगलुरु के बाद वह भारत के अन्य प्रमुख शहरों में भी शो करेंगे, जिनकी तारीखों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
– फैंस से राय: रैपर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से पूछा है कि वे उन्हें किस शहर में परफॉर्म करते देखना चाहते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

‘धुरंधर’ और ‘FA9LA’ का जलवा:
हुस्साम असीम का गाना ‘FA9LA’ वैसे तो मई 2024 में आया था, लेकिन असली धमाका दिसंबर 2025 में हुआ:-
– अक्षय खन्ना का स्वैग: फिल्म ‘धुरंधर’ में इस गाने पर अक्षय खन्ना के डांस मूव्स ने इसे रातों-रात वायरल कर दिया।
– ग्लोबल आर्टिस्ट: फ्लिपराचे को ‘बहरीनी आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2024’ का खिताब मिल चुका है। वे अपने ‘खलीजी हिप-हॉप’ स्टाइल (आधुनिक रैप और पारंपरिक खाड़ी संगीत का मिश्रण) के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की सुनामी:
– कलेक्शन: फिल्म ने अब तक भारत में 800 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1250 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
– स्टार पावर: फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की टोली नजर आई।
– सीक्वल का इंतजार: फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Share This Article