कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का गठन,11 नेताओं को मिली जगह, अखिलेश सिंह का नाम नहीं.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है. कमेटी में 11 लोगों को शामिल किया है.इसमें राहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. कुणाल चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी और प्रणति शिंदे को सदस्य बनाया गया है.लेकिन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को कमेटी में जगह नहीं मिली है.इसके अलावा एक्जीक्यूटिव मेंबर में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, डा. शकील अहमद खान, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम, सुशील कुमार पासी को शामिल किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. पार्टी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं. राहुल गांधी के करीबी में से एक हैं. उनके साथ सदस्य के रूप में इमरान प्रतापगढ़ी, प्रणीति शिंदे और कुणाल चौधरी हैं.इमरान प्रतापगढ़ी वर्तमान में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र की नेता और अनुभवी कार्यकर्ता हैं. दूसरी ओर कुणाल चौधरी मध्यप्रदेश से विधायक और युवा चेहरे हैं.स्क्रीनिंग कमेटी का गठन बिहार चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है, जो चुनाव से जुड़े सभी मुद्दों पर काम करेगी. स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे मजबूत संभावित उम्मीदवारों की जांच और चयन करेगी.

यह कमिटी पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए स्थानीय स्तर पर सामाजिक समीकरणों और जीत की संभावनाओं पर विचार करेगी. केंद्रीय चुनाव समिति को अंतिम फैसले के लिए चर्चा करेगी.लेकिन इसमे अखिलेश प्रसाद सिंह को जगह नहीं मिलने से उनके समर्थकों के बीच खलबली मच गई है.गौरतलब है कि कांग्रेस के कई नेता अपने टिकेट के लिए अखिलेश सिंह पर ही निर्भर थे.उन्हें निराशा हाथ लगी है.अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के दरकिनार करने के वावजूद अखिलेश सिंह लालू यादव के जरिये अपने लोगून को टिकेट दिलवा पाते हैं या नहीं.

Share This Article