CM मान का बड़ा बयान, आप सुप्रीमो ने भी इंडिया-पाक मैच पर दी तीखी प्रतिक्रिया…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बस अब कुछ ही घंटों में एशिया कप 2025 का महासंग्राम होने वाला है। इसको लेकर पंजाब में सियासी घमासान मच गया है। पंजाब के सीएम मान से लेकर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आइए जानते है बाकी के नेताओं ने भारत-पाक के मैच को लेकर क्या कहा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एशिया कप में इंडिया-पाक को लेकर पूरे देश के साथ पंजाब में सियासी घमासान मच गया है। वहीं, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महामुकाबले को लेकर सरकार पर तंज कसा है। सीएम मान ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा- ‘मैच तो दो पक्षीय ही है, क्या मैच में तीन टीमें खेलेंगी। यदि कोई सीरीज भी है, उसमें भी मैच तो दो टीमें ही खेलती है। केंद्र सरकार को सब कुछ स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि हमारी तो संस्कृति भी एक जैसी है।’ उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में शादी समारोह में आकर पाकिस्तानी कलाकार गाते भी रहे है। अब केंद्र सरकार पहलगाम और पुलवामा भूल गई है क्या। केंद्र हमारे साथ मजाक करती है। कभी कहती है कि अब पाकिस्तान से लड़ पड़ो, अब ठीक हो जाओ। भारत-पाक बंटवारे के समय 10 लाख लोग पंजाब के मरे है। गाड़ियां भरकर जाती और आती थी। वहीं, भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा सुर्खियों में रहता है। मगर, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद यह और भी संवेदनशील हो गया है। जब तक दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर नहीं हो जाते, तब तक क्रिकेट और व्यापार नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का बहिष्कार किया था। इसके अलावा आप सुप्रीमो केजरीवाल ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। हर भारतीय इस बात से बेहद गुस्से में है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पाक क्रिकेटर फहीम अशरफ की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाया गया था। साथ ही पंजाब के आप प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा- ‘शहीदों के लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून कब से हो गया, प्रधानमंत्री जी? जब बहनों की मांग का सिंदूर मिटा है, तब पाकिस्तान से मैच करवाने की आखिर जरूरत क्या है’?

गौरतलब है कि भारत-पाक मुकाबले को लेकर इस बार न तो पंजाब में बिग स्क्रीन लगाई गई है और ना ही क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कोई ऑफर दिया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया में #BoycottIndVsPak ट्रेंड भी कर रहा है।

Share This Article