बिहार के इन तीन जिलों में आज से बिगड़ेगा मौसम, तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी.

City Post Live


सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में मानसून सक्रिय है. पटना समेत कई जिलों में वर्षा हो रही है. मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. कुछ जिलों में तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. औरंगाबाद के रफीगंज में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई. पटना का तापमान सामान्य बना हुआ है.बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे.

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी है. अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत नालंदा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, गयाजी, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ एवं औरंगाबाद में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन एवं वज्रपात की चेतावनी है.कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार है. जबकि, प्रदेश के तीन जिलों के गयाजी, रोहतास एवं औरंगाबाद जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है.गौरतलब है कि अभीतक बक्सर में बारिश नहीं होने से किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मंगलवार से बुधवार के बीच औरंगाबाद के रफीगंज में सर्वाधिक वर्षा 70.4 मिमी,राजधानी में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस एवं 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.राजधानी में बुधवार को 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई. आसपास इलाकों में काले बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा.

Share This Article