आज से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.

City Post Live

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है.इस सत्र में नीतीश सरकार लगभग दर्जनभर विधेयक लाएगी. सरकार इन विधेयकों को कानून बनाकर राज्य में लागू करेगी. युवाओं, बेरोजगारों और कामगारों के लिए कई महत्वपूर्ण विधेयक हैं. पहले दिन लगभग 50 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा. बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 25 जुलाई तक चलेगा. यह सत्र 17वीं विधानसभा का अंतिम सत्र होगा.इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है.विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की घेराबंदी करेगा.

राज्य में विधानसभा चुनाव होगा। इस सत्र के दौरान नीतीश सरकार 12 अहम विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें 4 मूल और 8 संशोधन विधेयक शामिल हैं. सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद में लगभग अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा 22 और 23 जुलाई को विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयक सदन में रखे जाएंगे.सरकार द्वारा लाए जा रहे विधेयकों में जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक 2025 सबसे प्रमुख है. इसके माध्यम से राज्य में पहला कौशल विश्वविद्यालय स्थापित होगा, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की योजना को बल देगा.

स्वीगी, जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले अंशकालिक (गीग) कामगारों के हितों की रक्षा के लिए विशेष विधेयक लाया जाएगा. साथ ही छोटे दुकानों में कार्यरत कामगारों की सेवा शर्तों को भी कानूनी दायरे में लाया जाएगा.भूमि सुधार विभाग से जुड़े तीन विधेयक भी सत्र में पेश होंगे. इनमें प्रमंडल स्तर पर अपीलीय प्राधिकरण की स्थापना, शहरी क्षेत्रों में विशेष भूमि सर्वेक्षण और कृषि भूमि के अन्य उपयोग के नियमों को स्पष्ट किया जाएगा.नगर निकायों के अधिकारों में पिछले वर्ष की कटौती को लेकर विरोध हुआ था. अब सरकार संशोधन विधेयक के जरिए चार धाराओं में बदलाव कर अधिकार बहाल करने की योजना बना रही है.

जहां विपक्ष मतदाता सत्यापन और विधि-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की रणनीति तैयार कर ली है. सत्र छोटा जरूर है, लेकिन विपक्ष सरकार की घेराबंदी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा.हाल के दिनों में बिहार में हुए बड़े बड़े अपराधिक वारदातों को लेकर तो विपक्ष हमलावर रहेगा ही साथ ही नीतीश कुमार से पार्टी की कमान दूसरे को सौंपने की मांग को लेकर भी नीतीश कुमार की सेहत को लेकर भी सवाल उठाएगा.

Share This Article