सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (BRLPS) ने हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रकिया 30 अगस्त, 2025 से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते है।
दरअसल, बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति ने 2747 पदों पर बंपर वैकेंसी का ऐलान किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसकी चयन कंप्यूटर के आधार पर होती है।
प्रमुख पद एवं रिक्तियां:-
Block Project Manager: 73 पद
Livelihood Specialist: 235 पद
Area Coordinator: 374 पद
Community Coordinator: 1,177 पद
Block IT Executive: 534 पद
Accountant (District/Block Level): 167 पद
Office Assistant (District/Block Level): 187 पद
शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता:-
Block Project Manager: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक
Livelihood Specialist: कृषि, ग्रामीण प्रबंधन, डेयरी, मत्स्य पालन आदि में PG डिग्री/डिप्लोमा या BBA/स्नातक
Area Coordinator: स्नातक
Accountant: वाणिज्य (Commerce) में स्नातक
Office Assistant: किसी विषय में स्नातक + हिंदी व अंग्रेजी में टाइपिंग स्किल आवश्यक
Community Coordinator: पुरुष—ग्रेजुएट; महिला—इंटरमीडिएट पास
Block IT Executive: B.Tech (CS/IT), BCA, B.Sc‑IT, PGDCA (हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान शामिल)
सैलेरी:-
Block Project Manager: ₹36,101/माह
Livelihood Specialist: ₹32,458/माह
Area Coordinator: ₹22,662/माह
Accountant, Block IT Executive: ₹22,662/माह
Office Assistant, Community Coordinator: ₹15,990/माह
आयु सीमा:-
सामान्य / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 37 साल
महिला (यूआर / बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस) : 40 साल
पुरुष (बीसी / ईबीसी) : 40 साल
एससी / एसटी (पुरुष और महिला) : 42 साल
सेवानिवृत्त सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/बैंक अधिकारी : 61 साल
वर्तमान BRLPS कर्मचारी : 55 साल
चयन प्रक्रिया:-
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
टाइपिंग टेस्ट (ऑफिस असिस्टेंट और ब्लॉक आई एग्जीक्यूटिव के लिए)
फीस:-
यूआर, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
एससी, एसटी, दिव्यांग : 500 रुपए