सिटी पोस्ट लाइव : सीटों की संख्या और उप मुख्यमंत्री पद को लेकर महागठबंधन में घमाशान मचा हुआ है.कांग्रेस पार्टी 70 सीटों के साथ साथ उप-मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है.दूसरी तरफ मुकेश सहनी भी उप-मुख्यमंत्री पद से कम पर समझौता के लिए तैयार नहीं हैं.60 सीटों की भी मांग कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर उप मुख्यमंत्री पद के दावेदारी को मजबूत बना सकें.
महागठबंधन के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सीट को लेकर माथापच्ची हो रही है.वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के कहा है कि महागठबंधन के जीतते ही मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा.अब मुकेश सहनी की मांग को लेकर आरजेडी तैयार होगी या नहीं यह बाद की बात है. लेकिन कांग्रेस के सामने तो एक चैलेंज जरूर खड़ा हो गया है.सरकार बनाओ, अधिकार पाओ’ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत चंडी प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सहनी ने तीखा हमला किया और उस पर उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया.मुकेश सहनी ने कहा कि जब मैं सरकार में अच्छा काम कर रहा था, तो भाजपा ने मेरे खिलाफ साजिश रची और मुझे सत्ता से बेदखल कर दिया. उन्होंने हमारे विधायकों को खरीदने की भी कोशिश की.
वीआईपी प्रमुख ने आगे कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ उनके समीकरण से महागठबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल से मेरे व्यक्तिगत संबंध हो सकते हैं, लेकिन महागठबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है.भाजपा नेताओं ने एक बार गठबंधन के लिए हमारे सामने सिर झुकाया था, फिर भी हमने एनडीए के साथ समझौता नहीं किया.