केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पटना पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश के बड़े नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। उनका यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनाथ सिंह पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हैं, जिसके बाद वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

केंद्रीय रक्षा मंत्री का पटना दौरा करीब 2 घंटे का है। वह दोपहर 12:30 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई प्रमुख नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर संक्षिप्त चर्चा की।

इस दौरे को भाजपा की ओर से बिहार में चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन और चुनावी रणनीति पर उनका इनपुट पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Share This Article