राहुल-तेजस्वी की एंट्री से पहले कांग्रेस के नेताओं में जंग, नेता फाड़ रहे एक दुसरे के पोस्टर्स.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के बीच घमाशान तेज हो गया है.नेता अपन पोस्टर लगा रहे हैं और दुसरे के पोस्टर फ़दवा रहे हैं. वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कटिहार जिले के बरारी में आने वाले हैं.आरजेडी प्रत्याशी रंजना कुमारी ने आरोप लगाया है कि कुंदन कुमार नामक एक व्यक्ति ने उनके पोस्टर फाड़ने के लिए एक युवक को पैसे दिए. कुंदन कुमार ने इन आरोपों का खंडन किया है जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कटिहार जिले में 23 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत राहुल-तेजस्वी सहित गठबंधन के कई बड़े नेताओं का आगमन होना है. स्थानीय गठबंधन नेताओं से सड़क मार्ग के दोनों तरफ बैनर पोस्टर पट गया है. नेताओं के नजर में आने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं.इसी बीच दावेदारी की होड़ में एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश भी शुरू हो गई है. खीचा-तानी शुरू हो गई है. बैनर पोस्टर फाड़ा जाने लगा है. आरजेडी की बरारी विधानसभा से स्वघोषित प्रत्याशी रंजना कुमारी ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है. हालांकि, इस वीडियो की सिटी पोस्ट लाइव पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो के माध्यम से रंजना कुमारी ने बताया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के आगमन पर उनके द्वारा समेली से डूमर के बीच एनएच 31 किनारे बैनर पोस्टर लगाए गए हैं.गुरुवार की रात पोठिया डूमर निवासी मो. मंजर नाम के एक युवक को बैनर पोस्टर फाड़ते हुए पकड़ा गया है.उसने बताया कि उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे रंजना कुमारी के पोस्टर बैनर को फाड़ने के लिए बरारी विधानसभा के ही स्वघोषित प्रत्याशी कुंदन कुमार द्वारा दस हजार रुपये दिए गए थे.इस काम में उसके साथ स्थानीय अन्य चार लड़के शामिल थे. अभी तक वह 12 बैनर पोस्टरों को फाड़ चुका है. इधर, मामले में स्वघोषित प्रत्याशी कुंदन कुमार से पूछे जाने पर उनका सीधा जवाब था कि इस तरह ओछी मानसिकता वाली राजनीति वे नहीं करते हैं.

Share This Article