सिटी पोस्ट लाइव
‘हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं’, एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के पांचवें टेस्ट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आखिरी टेस्ट मैच भारतीय तेज गेंदबाजों के बदौलत ड्रॉ हो गया है। सिराज ने 5 विकेट लेकर ओवल टेस्ट को भारत की झोली में डाल दिया। अंतिम दिन जहां जीत के लिए टीम इंडिया को 4 विकेट चाहिए था, तो वहीं विपक्षी टीम को 35 रन की दरकार थी। लेकिन भारत के पेस अटैक के सामने इंग्लिश बल्लेबाज ने घुटने टेक दिए।
दरअसल, तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेला गया। जहां सिराज के पंजा से भारत ने यह मैच 6 रन से अपने नाम कर लिया है। सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई है। इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की सीरीज भी 2-2 से बराबरी कर ली। इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रनों पर ही सिमट गई है। इसके हीरो भारतीय तेज गेंदबाज सिराज और कृष्णा रहे। जहां एक तरफ सिराज ने 104 रन देकर 5 विकेट लिया तो वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 126 रन देकर चार विकेट चटकाए।
हालांकि, पूरे सीरीज की बात करें तो लीड्स में इंग्लैंड ने पहला मैच पांच विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि भारत ने बर्मिंघम में जोरदार वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट 336 रन से जीता था। उसके बाद लार्ड्स में मेजबान टीम ने 22 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी और मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा। इसके बाद ओवल टेस्ट जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज बराबरी कर दिया।