सिटी पोस्ट लाइव :मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह आज सुबह 9 बजे पटना के अपने आवास से मोकामा के लिए निकलेंगे.बख्तियारपुर, अथमलगोला और बाढ़ होते हुए मोकामा जाएंगे. बख्तियारपुर से ही लोग उनके स्वागत के लिए खड़े मिलेगें.बाढ़ के दाहौर और भुवनेश्वरी चौक के पास उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वह मोकामा विधानसभा क्षेत्र जाएंगे.एनएच किनारे रहने वाले ढीबर, रैली, पंडारक, मेकरा, सुल्तानपुर, बरहपुर और शिवनार गांव में भी स्वागत की पुरजोर तैयारी है. मोकामा पहुंचकर वह सुप्रसिद्ध परशुराम स्थान में पूजा अर्चना करेंगे. मोकामा, हाथीदह, मरांची होते हुए बाहापर तक जाएंगे. वहां वह लोगों से मुलाकात करेंगे. फिर बड़हिया मां महारानी मंदिर में आशीर्वाद लेकर काफिले के साथ अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचेंगे.
हाईकोर्ट से मंगलवार को अनंत सिंह को मोकामा गोलीकांड मामले में जमानत मिली थी. बाहुबली अनंत सिंह बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पटना की बेऊर जेल से बाहर निकले तो बाहर 3 करोड़ की लैंड क्रूजर उनका इंतज़ार कर रही थी.जेल से सीधे अपने घर पहुंचे.उनके साथ समर्थकों का हुजूम नजर आया. पटना स्थित अपने आवास पहुंचे थे.यहाँ पत्रकारों से घंटो बात की.जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह ने कहा- ‘मैं नीतीश कुमार जी की पार्टी JDU से चुनाव लड़ूंगा. उन्होंने बिहार का बहुत विकास किया है. नीतीश जी अभी तीन झोंक चुनाव जीतेगें.. कौन क्या कह रहा है उससे हमको मतलब नहीं है. विरोधी कभी किसी की तारीफ करते हैं क्या.’