सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस अनीत पड्डा को सैयारा की वजह से काफी लोकप्रिय हुई। फिल्म में अभिनेत्री ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर किया हैं, जिस पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल, स्टारर अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने पूरे विश्वभर में 600 करोड़ की कमाई कर ली है। अब मूवी की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर करके कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ”अब मेरा डैज कम हो रहा है और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं आप लोगों से प्यार करती हूं। आपने मुझे सैयारा के बाद जो इतना प्यार दिया है, वो मेरे सीने में भारी पड़ रहा है। और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे वापस देने के अलावा और क्या करूं। मुझे डर है कि आगे क्या होगा, लेकिन जो कुछ भी मेरे पास है, चाहे मेरा एक छोटा सा हिस्सा ही क्यों न हो, मैं उसे सबके सामने रखूंगी।” आगे लिखा- ”अगर यह पोस्ट आपको हंसाता है, रुलाता है, या कोई ऐसी बात याद दिलाता है जिसे आप भूल गए थे, अगर यह आपको थोड़ा कम अकेला महसूस कराता है, तो शायद मैं यहीं के लिए हूं। मैं कोशिश करता रहूंगी, क्योंकि मैं आप लोगों से प्यार करती हूं।”
गौरतलब है कि निर्देशक मोहित सूरी कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा 18 जुलाई,2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई। और रिलीज के तीसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी। वहीं, इस फिल्म में अनीत और अहान की जबरदस्त केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।