ब्रेविस के तूफानी शतक से साउथ अफ्रीका की जीत, सीरीज हुई बराबरी पर…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

डार्विन ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। इसमें ब्रेविस की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत अप्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर लिया है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 16 अगस्त को काजली स्टेडियम में खेला जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 25 साल के युवा बल्लेबाज ब्रेविस ने 56 गेंदों पर नाबाद 125 रन की पारी खेली। इसमें 12 चौका और 8 छक्का शामिल है। बता दें ब्रेविस साउथ अफ्रीका के लिए T20 में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 22 साल 105 दिन के उम्र में यह कापनामा किया है। उसके बाद स्टब्स ने 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वार्शिस को 2-2 विकेट मिला। और हेजलवुड और जम्पा ने एक-एक विकेट लिया।

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 165 पर ऑलआउट हो गई। इनके तरफ से टिम डेविड टॉप स्कोरर रहे। इन्होंने 24 गेंदों पर 50 रन बनाए। उसके अलावा ओपनर मिचेल मार्श 22 रन और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 26 रन का योगदान दिया। लेकिन टीम को जीत में तब्दील नहीं कर सके। अफ्रीका की तरफ से मफाका और कॉर्बिन बॉश को 3-3 विकेट मिला।

Share This Article