डायबिटीज कंट्रोल का राज़: इन खानपान की आदतों को करें तुरंत बंद…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

डायबिटीज आज के समय में तेजी से बढ़ने वाली एक गंभीर बीमारी बन चुकी है। गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली इसकी खास वजह है। आपको शुगर के अलावा भी कई खानों को परहेज करना होगा। चलिए आपको बताते हैं कौन सा वो फूड्स है जिसे अपने डाइट में शामिल न करें।
आज के दौर में डायबिटीज एक आम बीमारी बन चुकी है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन इससे छुटकारा नहीं पा सकते हैं। डायबिटीज रोगी के सबसे पहले शुगर, और मीठी चीजें को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, और अधिक तेल-घी वाले भोजन से भी दूरी बनाए रखना अति आवश्यक है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सबसे पहले मैदा(सफेद आटे की ब्रेड, लुच्ची, पास्ता, चाउमीन, केक, कुकीज) से बनी चीजों को नहीं खाए। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज़्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर का मात्रा बढ़ जाता है। वहीं, मैदे में फाइबर नहीं होता है। उसके बाद शुगर रोगी वाले के लिए फलों का जूस भी खतरनाक माना जाता है। इसमें फाइबर और ढेर सारे खनिज होते हैं। इसमें भी फाइबर नहीं पाया जाता है। साथ ही बाज़ार में मिलने वाला पैकेज्ड फ्रूट जूस और भी ज़्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा तले हुए खाद्य पदार्थों को भी परहेज़ करना चाहिए। चॉप्स, ड्रमस्टिक्स तेल में अच्छे से तला हुआ कोई भी फूड शरीर के लिए खतरनाक है।

बता दें कि Diabetes Atlas (2025) के अनुसार, 20–79 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 58 करोड़ 90 लाख वयस्क डायबिटीज से पीड़ित हैं। इसका मतलब लगभग 1 में से 9 लोग इस बीमारी से ग्रस्त है। यह संख्या 2050 तक लगभग 85 करोड़ 3 लाख तक पहुंचने की संभावना है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की शूगर से हर साल 34 लाख मौतें होती है, जो बेहद डराने वाला है।

Share This Article