सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप शुरू होने से पहले पाक के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनको अपनी टीम का प्रदर्शन देखकर डर सता रहा है कि इस टूर्नामेंट में भारत से पाक टीम बुरी तरह हार सकती है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।
दरअसल, वेस्टइंडीज दौरे में मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने पाकिस्तान टीम को कड़ी चेतावनी दिया है। एशिया कप शुरू होने से पहले ही उनके(पाकिस्तान) टीम को भारत से शर्मनाक हार का डर सता रहा है। वो चाहते है कि भारत को एशिया कप में खेलने से इंकार कर देना चाहिए ताकि पाक टीम की बदनामी न हो। उन्होंने एक चैनल पर कहा- मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार कर दे। जैसा कि उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में किया था। भारतीय टीम इतना मारेगी ना कि पाकिस्तान ने सोचा भी नहीं होगा। वहीं, आगे एंकर ने कहा कि अगर अफगानिस्तान के खिलाफ हार जाए तब क्या होगा। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अफगानिस्तान से हारने पर यहां कोई ज्यादा परवाह नहीं करेगा, लेकिन भारत से हारते ही पूरा देश बौखला जाता है।
हालांकि, वेस्टइंडीज दौरे पर पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। उसने 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बावजूद बाकी दो मैच हारकर सीरीज गंवा दी। आखिरी मैच में वेस्टइंढीज ने तेज गेंदबाज जेडन सील्स के बदौलत पाक को 202 रन से शर्मनाक हार हराया। वनडे सीरीज में मिली हार के बाद पाक टीम टी20 सीरीज भी हार गई। बता दे कि आने वाला एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में होने वाला है तो ऐसे में पाक को भारत के खिलाफ मुकाबला और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।