राहुल गांधी की यात्रा में भड़के खरगे, मंच से गायब हुए कन्हैया, लालू यादव ने लूट ली महफ़िल….

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के सासाराम से राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। सभा शुरू होने से पहले कन्हैया कुमार ने कार्यकर्ताओं से ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगवाए। राहुल गांधी जब जनता को संबोधित कर रहे थे, तब पंडाल में कई लोग खराटे मारते नजर आ रहे थे। राहुल के भाषण के बाद तो करीब 60% लोग पंडाल से निकल गए। सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गुस्सा भी दिखा। उन्होंने कहा- जिसे सुनना है वो सुने, बाकी जा सकते हैं। अगर 10 लोग रहेंगे तो भी मैं भाषण दूंगा।

दरअसल, लोग लालू यादव को सुनना चाहते थे लेकिन खरगे रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।फिर क्या कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सभा खत्म होने के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव थार में सवार नजर आये। ड्होराइविंग सीट पर तेजस्कवी बैठे और पीछे राहुल गांधी और राजेश राम के बीच मुकेश सहनी खड़े नजर आये।।कन्हैया कुमार ने अपने भाषण और नारे से महफ़िल लूट ली ,पप्पू यादव को बोलने का मौका नहीं मिला और मुकेश सहनी दुल्हे की तरह नजर आये।राहुल गांधी उनका पूरा ख्याल रखते नजर आये।ऐसा लगा तेजस्वी यादव की वादा-खिलाफी से नाराज मुकेश सहनी को राहुल मनाते नजर आये।यात्रा के पहले दिन तो सहनी राहुल गांधी के बुलावे पर पहुँच गये लेकिन आगे क्या करेगें कोई नहीं जानता।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article