सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टेस्ट कप्तान गिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम के ऐलान के बाद टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सभी अटकलें पर विराम लगा दिए।
दरअसल, टी20 एशिया कप 2025 के लिए आज, मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इस बीच प्रेस कांफ्रेंस करने आए सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कुछ अहम सवालों का जवाब भी दिया है। एशिया कप का स्कवॉड ऐलान होने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- हमारे पास अद्भुत कौशल वाले अच्छे खिलाड़ी हैं जो मेरा काम आसान बनाते हैं। वहीं, स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर अजित अगरकर ने कहा की “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो गए। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, लेकिन हमारी भी नहीं है। उन्हें अपने मौके का इंतज़ार करना होगा।” वहीं, शुभमन गिल को टीम में लिए जाने पर चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा- “इंग्लैंड में गिल का फॉर्म वैसा ही था जैसा हमें उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने उससे भी बढ़कर प्रदर्शन किया।” अंत में अगरकर ने जायसवाल को टीम से बाहर होने पर कहा “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जायसवाल को टीम से बाहर होना पड़ा, लेकिन उन्हें इंतज़ार करना होगा।” हालांकि यशस्वी जायसवाल चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल है।”
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह
स्टैड बाई प्लेयर (Stand by Players):- प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल.