सिटी पोस्ट लाइव
लोकप्रिय वेबसीरीज महारानी का अगला सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। सीरीज की एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। पोस्ट में हुमा रानी भारती के रोल में नजर आ रही हैं।
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की अपकमिंग वेबसीरीज महारानी की तैयारी में लगी हुई है। यह एक बहुप्रतीक्षित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है। सीरीज का अगला सीजन(4) जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसे लेकर हुमा ने सोशल मींडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। वहीं, अभिनेत्री हुमा ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर नीचे कैप्शन भी लिखा है। हुमा ने कैप्शन देते हुए लिखा- ‘महारानी ने लंदन पर कब्जा कर लिया है…भारत के सबसे पसंदीदा शो का सीजन 4 लोड हो रहा है… जल्द आ रहा है।’ इस तस्वीर में एक्ट्रेस लंदन के बिग बेन की दूसरी तरफ खड़ी नजर आ रही हैं। बिग बेन को आधिकारिक तौर पर एलिजाबेथ टॉवर के रूप में जाना जाता है। इसमें रानी भारती के अवतार में हुमा साड़ी के साथ ओवरकोट में पोज देती नजर आ रही हैं।
हालांकि, राजनीतिक ड्रामा ‘महारानी’ वेब सीरीज का चौथा सीजन जल्द ही सोनी लिव पर रिलीज होने वाला है। इस सीजन में हुमा कुरैशी एक बार फिर से रानी भारती के किरदार में वापसी करेंगी, जो बिहार की राजनीति में एक अहम किरदार निभाती हैं। वहीं, निर्माताओं ने अभी तक रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टीजर जारी कर दिया गया है।