कॉमेडी का तड़का लेकर आ रही है ‘एक चतुर नार’, टीजर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

हंसी और मस्ती की डोज से भरपूर मूवी ‘एक चतुर नार’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसी के साथ रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला अहम भूमिका में है। टी-सीरीज ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टीजर आज,गुरूवार को रिलीज कर दिया गया है। टीजर में नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह मूवी अगले महीने 12 सितंबर,2025 को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। दर्शक इसे एक फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर मान रहे हैं। टीजर में दिखाई गई झलक ने फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार करवा दिया है। कॉमेडी थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया है। वहीं, इसका निर्माण टी-सीरीज ने किया है।

हालांकि, एक पोस्टर में एक्ट्रेस दिव्या चाकू से गाजर काटती हुई नजर आ रही है और चालाक नजरों के साथ घूर रही है। और एक्टर नील थ्री-पीस सूट में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर में दिव्या नागिन जैसी चोटी और काला चश्मा लिए दिख रही है। और नील घबरा कर खड़े हैं, जो फिल्म की ‘चतुराई’ और डींग की झलक को दर्शाता है।

Share This Article