‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस बनी दुल्हन, वेडिंग फोटोज हुईं वायरल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक ने अभिनेता वरुण जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी साझा की है। आइए आपको बताते हैं कौन है वरुण जैन।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

टीवी का पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ अपनी स्टारकास्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। अब शो की एक मशहूर एक्ट्रेस जिया मानेक ने एक्टर वरूण जैन के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है। सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिया मानेक को टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ की संस्कारी ‘गोपी बहू’ के रोल से घर-घर में पहचान मिली है। वहीं, अभिनेत्री जिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा है। जिया ने लिखा- ईश्वर की कृपा और गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ हमने अपनी दोस्ती को जीवनभर के रिश्ते में बदल दिया है। अब हम सिर्फ साथी नहीं बल्कि पति-पत्नी हैं।’

गौरतलब है कि टीवी दर्शकों के लिए वरुण जैन जाना-पहचाना चेहरा है। उनको ‘दीया और बाती हम’ में मोहित राठी का किरदार करके पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’, ‘मेरे अंगने में’, ‘पहरेदार पिया की’ और ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। वरूण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 47 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वैसे दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘तेरा मेरा साथ रहे’ के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। यही दोस्ती प्यार के साथ अब शादी में बदल गई। सबसे दिलचस्प बात है की दोनों कपल्स की उम्र में पांच साल का गैप है। वहीं, फैंस के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस नई जोड़ी को उज्ज्वल भविष्य की दुआएं दीं।

Share This Article