.
सिटी पोस्ट लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी पहुंच गए हैं. खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे. उनके साथ CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं.थोड़ी देर में वे मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में जनसभा करेंगे. यहां 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे.PM बेगूसराय में बने एशिया के दूसरे सबसे चौड़े 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. इस दौरान बक्सर थर्मल पावर प्लांट समेत कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा.PM की सभा में 5 लाख लोगों के जुटने का दावा है. इसे लेकर जिले के सभी स्कूल आज बंद किए गए हैं.
गयाजी के बाद PM बेगूसराय के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे. यहां वे गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन केबल ब्रिज और गंगा किनारे बने रिवर फ्रंट का निरीक्षण करेंगे.2025 में PM मोदी का ये छठा दौरा है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में भागलपुर, अप्रैल में मधुबनी, मई में पटना और काराकाट, जून में सीवान और जुलाई में मोतिहारी आए थे.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गयाजी दौरे पर आ रहे हैं.उनके बिहार दौरे को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. पीएम मोदी आज गया, बेगूसराय सहित पूरे बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं. इसी बीच पीएम के दौरे से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है.RJD सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. लालू यादव ने दावा किया है कि पीएम मोदी आज बिहार सीएम नीतीश और JDU का पिंडदान करने आ रहे हैं.
लालू-तेजस्वी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को घेरा है. लालू यादव ने तो ये तक कह दिया है कि पीएम मोदी आज गयाजी नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं. लालू यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गयाजी “नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू का पिंडदान करने आ रहे हैं.” उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया, गरीबों-पिछड़ों को अधिकारों से वंचित किया और डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को गरीबी और अपराध की दलदल में धकेल दिया.हीं तेजस्वी यादव ने भी जबरदस्त हमला बोला है. पीएम के दौरे से पहले नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को घेरा है. साथ ही तेजस्वी ने पीएम मोदी से 11 सालों का हिसाब मांगा है.
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,”आज गया में लगेगी झूठ और जुमलों की दुकान! प्रधानमंत्री जी, गया में बिना हड्डी की जुबान से आज झूठ और जुमलों का हिमालय खड़ा करेंगे लेकिन बिहार के न्यायप्रिय जनता दशरथ मांझी की तरह उनके झूठ और जुमलों के इन विशाल पहाड़ों को तोड़ देगी. 11 साल अपनी और 20 वर्षों की एनडीए सरकार के 20 सालों का हिसाब दो?”तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से 11 साल का अपना और 20 साल का नीतीश सरकार के कामकाज का हिसाब माँगा है.तेजस्वी यादव ने एक गाना भी सोशल मीडिया पर साझा किया. गाना साझा करते हुए लिखा—“ऐ पीएम जी, काहे बोलते हैं इतना झूठ सुबह-शाम जी?” आगे उन्होंने कहा कि, गया में आज जुमलों की बारिश करने से पहले ये गाना जरूर सुन लेना, बिहार की जनता के उद्गार हैं आप के लिए.