क्राइम थ्रिलर की दुनिया में अदा शर्मा की एंट्री, हाटक का पोस्टर हुआ रिलीज…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की आने वाली फिल्म का पोस्टर ‘हाटक’ रिलीज हो गया है। वहीं, फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। अजय के शर्मा मूवी के डायरेक्टर है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की अपकमिंग मूवी ‘हाटक’ का पोस्टर आज रिलीज हो गया है। क्राइम, थ्रिलर से भरपूर यह मूवी दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। बता दें, यह अभिनेत्री का पहला फीचर फिल्म है। इस फिल्म के पोस्टर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। और साथ में कैप्शन भी दिया है। इसमें लिखा है- ‘हाटक- एक डकैती, बिना रहम के। शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। आप सबका आशीर्वाद चाहिए।’ इस पोस्टर में वो हाथ में बंदूक पकड़े खतरनाक अंदाज में दिख रही हैं।

हालांकि, इनके नई फिल्म ‘हाटक’ के लेखक और निर्देशक अजय के शर्मा जी है। वहीं, मेकर्स इस फिल्म को अगले साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज करना चाहते हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म नें नजर आई थी, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली थी। वैसे अदा शर्मा इससे पहले सनफ्लॉवर 2 और रीता सान्याल में भी अहम भूमिका निभाई थी।

Share This Article