सिटी पोस्ट लाइव
कई इंसान ऐसे होते हैं जिन्हें किसी भी मौसम में सिर पर चादर या कोई कपड़ा ढके बिना नींद ही नहीं आती। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो सोते समय मुंह पर कुछ नहीं रखते। इसके अलावा, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका रात में सोते समय मुंह खुला ही रहता है। आइए जानते है ऐसा क्यों होता है या कहीं किसी बीमारी के संकेत तो नहीं है।
दरअसल, मुंह खुला रखकर सोना बहुत ही आम बात है। कई मामलों में इसके पीछे कुछ बीमारी भी हो सकती है, जिसपर ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर के मुताबिक, नींद के दौरान मुंह खुला रहना अक्सर नाक से सांस लेने में समस्या का संकेत होता है। इसमें नाक बंद होना, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, या साइनस की समस्या हो सकती है। वहीं, इसके अलावा, स्लीप एपनिया जैसी नींद से जुड़ी गंभीर बीमारी भी इसका कारण हो सकती है। जिसमें नींद के दौरान सांस रुक-रुक कर चलती है। साथ ही मुंह खोलकर सोने से गले और होंठ सूखना, बदबूदार सांस, और दांतों में सड़न का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, कई सारे लोग बचपन से ही मुंह से सांस लेने की आदत डाल लेते हैं, जो नींद में भी जारी रहती है।
मुंह खुला रखकर सोने का लक्षण:-
गला सूखना
मुंह से बदबू आना
होठ फट जाना
थकान महसूस होना
नींद में खर्राटे आना
स्वास्थ्य पर असर:-
1. मुंह सूखना और बदबू
2. दांत और मसूड़ों की समस्याएं
3. गले में खराश और संक्रमण
4. नींद की गुणवत्ता में गिरावट और दिन में थकान
विशेषज्ञ के मुताबिक अगर किसी को खांसी, बलगम या अन्य कोई परेशानी नहीं है और फिर भी वह मुंह खोलकर सोता है तो सबसे पहले ENT checkup जरूर कराएं।