सिटी पोस्ट लाइव
साउथ के मशहूर रैपर वेदान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उन पर रेप करने का आरोप लगा है। अब इस केस में पुलिस रैपर के ठिकाने की तलाश कर रही है। रैपर पहले भी कई बार विवादों में फंस चुके है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दरअसल, मलयालम हिप हॉप सिंगर वेदान उर्फ हिरंदास मुरली एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर यौन शोषण के संगीन आरोप लगे हैं। रैपर पर एक महिला डॉक्टर ने रेप करने का आरोप लगाया है। और कोच्चि पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने कहा कि उसने 2021 से 2023 के बीच अलग-अलग स्थानों पर जाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। कोच्चि पुलिस कमिश्नर पुट्टा विमलादित्य ने बताया कि आरोपी की लोकेशन ट्रैक की जा रही है और उसे फिलहाल फरार घोषित नहीं किया गया है। वहीं, रैपर वेदान ने केरल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है, जिस पर सुनवाई लंबित है। कमिश्नर ने आगे कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, तब तक पुलिस की ओर से गवाहों से पूछताछ और सबूत जुटाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। उन पर आईपीसी की धारा 376 और 376(2)(n) के तहत केस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी रैपर कई मामलों में विवादों में घिर चुके हैं। अप्रैल महीने में उन्हें मादक पदार्थों से जुड़े एक केस में गिरफ्तार किया था। और उसके कुछ दिन बाद ही एक तेंदुए का दांत रखने के मामले में फंसे थे। हालांकि, बाद में दोनों केस में जमानत मिल गया था। वहीं इसी साल 2025 में रैपर पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और जातिवादी भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था।