नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का बड़ा हमला, NDA सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार की राजनीतिक गलियारों मे भ्रष्टाचार को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार को लेकर NDA सरकार को घेरा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बिहार की राजनीति में सियासत एक बार पिर गरमा हुई है। बिहार के वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन एक कार्यक्रम में शामिल हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह तक कह दिया। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को लेकर कहा कि वो अब होश में नहीं रहते हैं। और न ही उनके पास राज्य के लिए कोई दृष्टि है। औऱ आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देगी। इसके साथ ही सीएम पर भ्रष्टाचार का संगीन आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा- बिहार सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आगे कहा कि हाल ही में राज्य के इंजीनियरों के पास 100 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे, लेकिन सीएम इस पर एक शब्द नहीं बोले। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर बात करने के बदले में वे खुद भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन चुके हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश के अलावा पीएम मोदी को तेजस्वी ने झूठ की फैक्ट्री बताया है। और कहा कि “भाजपा और एनडीए के नेता सिर्फ झूठ बोलते हैं। बिहार की जनता सब समझ चुकी है और इस बार वे एनडीए को बाहर का रास्ता दिखाएंगे”।

Share This Article