सम्राट चौधरी के सचिव का बड़ा बयान- सोशल मीडिया पर चल रही खबरें निराधार, सिलेंडर विवाद में कोई सच्चाई नहीं!..

Ritu Raj

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के आप्त सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाने से जुड़े आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें निराधार हैं।

दरअसल, शैलेंद्र कुमार ओझा ने स्पष्ट कहा कि माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यालय में एसडीओ का कोई पद नहीं है। ऐसे में यह दावा कि कार्यालय में कार्यरत एसडीओ ने गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाया या आपूर्ति के लिए दबाव बनाया पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के इस तरह की खबरें फैलाना गलत है और इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत किसी भी कर्मी ने किसी भी गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर नहीं मंगवाया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

श्री ओझा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके और अफवाह फैलाने वालों की पहचान हो सके। उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

Share This Article