सिटी पोस्ट लाइव
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने अपने भाई को बर्थडे विश किया है। उन्होंने भाई के लिए सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट लिखकर शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी के भाई समीर चटर्जी को जन्मदिन के मौके पर खूब प्यार बरसाया है। उन्होंने अपनी और भाई समीर की एक साथ कई शानदार तस्वीरें पोस्ट की है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक बावुक संदेश भी लिखा है। रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे विश करते हुए लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो भाई खुश रह मस्त रह और कामयाब रह, हम सब तुमसे प्यार करते हैं #happybirthday’ वहीं, उनके भाई समीर को कई सेलेब्स और फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी है।
गौरतलब है कि रानी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परिणय सूत्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’ और ‘अम्मा’ में नजर आई थीं। वहीं, ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’ का ट्रेलर वैलेंटाइन डे 2025 पर रिलीज हुआ था। और फिल्म ‘अम्मा’ का ट्रेलर 6 जून 2025 को यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। लेकिन अब दोनों ही फिल्में सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी हैं।