श्रेयस अय्यर की अनदेखी से नाराज संजय मांजरेकर, इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पिछले कुछ दिन पहले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ। लेकिन इसमें स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का नाम नहीं था। जिसके कारण कई खिलाड़ी ने चयनकर्ता पर भड़ास निकाली है। वहीं, अब भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने इंस्टा पोस्ट के जरिए काफी कुछ कहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, एशिया कप 2025 के लिए भारत के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का नाम स्कवॉड में नहीं था। इसी कारण कई खिलाड़ी ने सिलेक्टर पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स संजय मांजरेकर ने इंस्टापर वीडियो साझा करके चयनकर्ता पर गुस्सा निकाली है। वीडियो में मांजरेकर ने कहा- मैंने ये कई सालों से देखा है कि सेलेक्टर्स की आदत होती है कि किसी खिलाड़ी को एक फॉर्मेट के प्रदर्शन पर दूसरे फॉर्मेट में चुन लेते हैं। जब मैं देखता हूं कि कोई खिलाड़ी टेस्ट में अच्छा खेलता है और उसे टी20 टीम में जगह मिल जाती है, तो ये मुझे क्रिकेटिंग लॉजिक से बिलकुल परे लगता है। इसका कोई मतलब नहीं बनता। आगे कहा कि श्रेयस का एशिया कप के लिए इंडिया की टी20 टीम में जगह न मिलना वाकई हैरान करने वाला है। क्योंकि उन्हें पहले सही वजह से टीम से बाहर किया गया था, ये मानकर कि वो घरेलू क्रिकेट में पूरी मेहनत नहीं कर रहे हैं। लेकिन इसका असर उन पर साफ दिखा। जब वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में लौटे, तो उनकी बल्लेबाज़ी पहले से बिल्कुल अलग और बेहतरीन थी। वापसी में उन्होंने कोई गलती नहीं की। फिर वहीं फॉर्म बरकरार रखते हुए आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा उनके आंकड़ों को बताते हुए कहा- अय्यर ने IPL 2025 में जबरदस्त फॉर्म दिखाया। 50 से ज्यादा का औसत और 170 प्लस स्ट्राइक रेट, मुझे नहीं लगता कि पूरे आईपीएल सीजन में किसी बल्लेबाज ने इस तरह का प्रदर्शन किया होगा। लेकिन इसका इनाम उन्हें क्या मिला? तो वो ये कि उन्हें टीम में जगह ही नहीं दी गई।

हालांकि, एशिया कप में नहीं चुने जाने पर अय्यर के पिता ने भी BCCI पर सवाल खड़े किए थे। अय्यर की बात करें तो इस साल आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 मुकाबलों में 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने न सिर्फ 11 साल बाद टीम को फाइनल में पहुंचाया था, बल्कि खुद बल्ले से कमाल भी दिखाए थे।

Share This Article