दलीप ट्रॉफी में नहीं दिखेंगे गिल? 28 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप के उपकप्तान गिल दलीप ट्रॉफी में भाग नहीं ले सकते हैँ। अगले वीक 28 सितंबर से इस टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। गिल को नॉर्थ जोन की कमान मिली थी। आइए जानते क्या है वजह।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, शुभमन गिल 28 सिंतबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं है। हाल ही में उनका खून जांच हुआ था। इसके बाद फिजियो और मेडिकल टीम ने उनकी रिपोर्ट BCCI को भेजकर सलाह दी है कि वे दलीप ट्रॉफी में भाग नहीं ले पाएंगे। बता दें, गिल को नॉर्थ जोन का भार सौंपा गया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें एशिया कप में भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में बोर्ड उनको लेकर किसी तरह की जोखिम नहीं ले सकती है।

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ जोन के सिलेक्टर्स ने गिल के जगह पर शुभम रोहिल्ला को टीम में शामिल किया गया है। और गिल की गैरमौजूदगी में अंकित कुमार को उप-कप्तान से कप्तान बनाया जा सकता है। एशिया कप स्क्वॉड में शामिल अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी इसी टीम के खिलाड़ी है। जो पहले मैच के बाद दुबई के लिए रवाना हो सकते हैँ। वहीं, नॉर्थ जोन अपना पहला मैच ईस्ट जोन से खेलेगा।

नॉर्थ जोन के सभी खिलाड़ी:-
शुभमन गिल (कप्तान), अंकित कुमार (उपकप्तान), शुभम खजूरिया, आयुष बदोनी, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), यश धुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी।

Share This Article