सिटी पोस्ट लाइव
आज, 5 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म द बंगाल फाइल्स में एक एक्ट्रेस नजर आई है,जिसका एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। और लोग उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। तो चलिए जानते है उस एक्ट्रेस के बारे में।
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स आज 5 सितंबर, शुक्रवार को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। फिल्म पर क्रिटिक्स और फैंस खूब प्रतिकियाएं दे रहे है। इस फिल्म में एक अभिनेत्री ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, वो एक्ट्रेस का नाम सिमरत कौर रंधावा, जो फिल्म में भारती बनर्जी का किरदार निभा रही हैं। अब हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर कौन है सिमरत कौर। बता दें, सिमरत कौर रंधावा का जन्म 16 जुलाई 1997 को मुंबई के एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन कंप्यूटर साइंस में पूरा किया। फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया। वे कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग प्रोग्राम में रूचि लेने लगी।
गौरतलब है कि सिमरत ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘प्रेमथो मी कार्तिक’, से की थी। इसके बाद ‘परिचयम’, ‘डर्टी हरि’ और ‘बंगराजुम’ और कई तेलुगू फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग किया। इसके अलावा पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। जिनमें हिम्मत संधू द्वारा गाया गया ‘बुर्ज खलीफा’ और ‘लारा लप्पा’, जीजी सिंह की ‘लोफर’ और मीका सिंह के ‘तेरे बिन जिंदगी’ जैसे सॉन्ग शामिल हैं।