मांगों को लेकर भड़के डायल 112 ड्राइवर, दिया चक्का जाम का अल्टीमेटम…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार की राजधानी पटना में डायल 112 के ड़्राइवर ने अपनी कई मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। साथ ही उन्होंने कल से चक्का जाम की चेतावनी दी है। वहीं, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, राजधानी पटना के डायल 112 के ड्राइवर और पूर्व सैनिक पिछले 9 दिनों से हड़ताल पर है। वे सरकार से कई मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, आज मंगलवार को मंगलवार के दिन गर्दनीबाग से कारगिल चौक तक पूर्व सैनिकों ने मार्च किया। हड़ताल के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर “बिहार सरकार होश में आओ, बिहार सरकार शर्म करो” के नारे भी लगाए हैं। ताजा खबरों के अनुसार, कल बुधवार के दिन से पूरे बिहार में काम बहिष्कार का ऐलान किया गया है। वहीं, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन कुमार ने कहा कि पूरे बिहार से समर्थन मिल रहा है। और अलग अलग जिले के पूर्व सैनिक पटना आए हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- ‘25000 रुपए पर बहाली हुई थी। अभी तक सिर्फ 750 रुपए की ही बढ़तरी हुई है। बहाली के समय आश्वासन दिया गया था कि घर से 10 से 15 किलोमीटर के करीब ड्यूटी दी जाएगी’। इसके अलावा महिलाओं से 12-12 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है।

डायल-112 के ड्राइवर की मुख्य मांग है:
– पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र दिया जाए।
– तबादला का भत्ता मिलना चाहिए।
– तबादला म्यूचुअल होना चाहिए।
– समान काम समान वेतन का फायदा मिलना चाहिए।
– साप्ताहिक छुट्‌टी मिलनी चाहिए।
– चालक संघ का अपना संगठन बनाने की अनुमति होनी चाहिए।
– राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए।
– दूसरे स्टेट के तर्ज पर वेतनमान दिया जाए।
– तबादला स्थगित किया जाए।

गौरतलब है कि डायल 112 को प्रभावी बनाने के लिए एग्रीमेंट पर भूतपूर्व सैनिकों की बहाली 21 जनवरी 2022 में की गई थी। तब से लेकर अब तक सभी ड्यूटी कर रहे हैं। 15 जवानों की डेथ हो चुकी है, लेकिन भूत पूर्व सैनिकों का कहना है कि वेलफेयर से जुड़ी किसी भी सुविधा का प्रॉफिट नहीं मिला।

Share This Article