सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के एक इंजीनियर की पत्नी को हर शाम नाश्ते में चाहिए 5 लाख, नहीं मिले तो कर देती थी इंजीनियर साहेब का दाना-पानी बंद। अब इस इंजीनियर की इस पत्नी को आर्थिक अपराध ईकाई विभाग की टीम पिछले 15 दिन से खोज रही है। आज समस्तीपुर, पटना और सीतामढ़ी में एक साथ छापेमारी करने पहुंची जांच एजेंसी की टीम तो सारे ठिकानों पर ताला लगा मिला। सभी परिजन फरार मिले। जांच टीम ने इंजिनियर के आवास को सील कर दिया है।
ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय की पत्नी है । इंजीनियर साहेब पहले ही जेल जा चुके हैं लेकिन करोड़ों रूपये जलाने की आरोपी उनकी पत्नी अभीतक जांच एजेंसी के हाथ नहीं आई है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में ईओयू ने सीएम नीतीश के भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान टीम बाहर खड़ी रही और इंजीनियर की पत्नी ने करोड़ों रुपए जला कर नाली में बहा दी। आज गुरुवार को एक बार फिर ईओयू की टीम ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची। लेकिन वो हाथ नहीं आई।
जांच एजेंसी की टीम जब उसके घर छापा मरने पहुंची थी तो इसने टीम को रात भर घर के अनादर घुसाने नहीं दिया। जांच एजेंसी के अधिकारी बाहर बैठे इंतज़ार करते रहे और घर के अंदर वो नोट जलाती रही। इंजीनियर साहेब तो पकडे गये लेकिन बीमार होने का बहाना बनाकर वो अस्पताल चली गई। अस्पताल से फरार हो गई और अबतक जांच एजेंसी के हाथ नहीं आई है? लोगों का कहना है कि हर रोज शाम में उसे 5 लाख रूपये चाहिए । नहीं मिलने पर इंजीनियर का दाना-पानी बंद कर देती थी। अब नोट जलाने और जांच में बाधा डालने के आरोप में जांच एजेंसी उसे खोज रही है लेकिन वह हाथ नहीं आ रही है।
पहले तो जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार यह अभियंता सैकड़ों करोड़ का मालिक था लेकिन उसके खिलाफ करोड़ की अवैध संपत्ति का नया मामला दर्ज हुआ है। ईओयू की जांच में सामने आया है कि विनोद राय ने 3 करोड़ 38 लाख रुपये की बेहिसाब संपत्ति बनाई है। इस संबंध में उनके खिलाफ ईओयू थाने में कांड संख्या-24/2025 दिनांक 10। 09। 2025 दर्ज किया गया है। ईओयू ने आज समस्तीपुर, पटना और सीतामढ़ी में एक साथ छापेमारी करने पहुंची। हालांकि पटना स्थित आवास पर कोई नहीं मिला। वहीं तीनों जगहों पर ईओयू की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कई गुप्त संपत्तियों और दस्तावेजों के सबूत मिले हैं।
जैसे ही ईओयू की टीम पटना स्थित आवास पर पहुंची, इंजीनियर की पत्नी समेत सभी परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। टीम काफी देर तक इंतजार करती रही लेकिन कोई भी सदस्य मौजूद नहीं मिला। जिसके बाद ईओयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंजीनियर के आवास को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब न्यायालय से वारंट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।