कौन है माहिका शर्मा? हार्दिक पांड्या के साथ लिंकअप की चर्चा ने बढ़ाई सनसनी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वहीं, उनका नाम माहिका शर्मा से जोड़ा जा रहा है। जिसको लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं माहिका शर्मा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों एशिया कप में व्यस्त हैं। लेकिन खेल के बाहर भी उनका नाम चर्चा में है। दरअसल, पांड्या की अफेयर को लेकर अटकलें तेज हो गई है। वहीं, उनका नाम इन दिनों मॉडल माहिका शर्मा से जोड़ा जा रहा है। माहिका शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो एक मॉडल के अलावा एक्ट्रेस भी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई इकॉनोमिक्स और फाइनेंस से की है।

वहीं, पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर अपना कदम बढ़ाया। इसके बाद वो फिल्मों में कई छोटी भूमिकाएं निभाईं। फिर वो रैपर रागा के लिए एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं। ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन ऐनसिडेल की ‘इनटू द डस्क’ में नजर आईं है। साथ ही वो ओमंग कुमार की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) की भी हिस्सा रही है। इसमें माहिका विवेक ऑबेराय के साथ दिखी थी। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी दिखाई दे चुकी हैं।

हालांकि, एक्टिंग के अलावा माहिका फैशन की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है। उन्होंने कई मशहूर फैशन डिजाइनर(अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा आदि) के लिए वॉक किया है। साल 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का अवार्ड भी प्राप्त कर चुकी है। और वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं।

गौरतलब है कि 24 साल की माहिका सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट के साथ एक ट्रेंड योगा टीचर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। और वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

Share This Article