सिटी पोस्ट लाइव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा से सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। वहीं, उनकी बिहार अधिकार यात्रा आज जहानाबाद से शुरू हो रही है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा आज यानी 16 सितंबर से शुरू हो रही है। नालंदा से जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा- ‘नीतीश चाचा को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है और अब बिहार की सरकार नीतीश जी नहीं, बल्कि दो गुजराती लोग दिल्ली से चला रहे हैं। यह वो नीतीश कुमार नहीं हैं, जिन्होंने कभी मोदी जी की थाली खींच ली थी। आज ऐसी स्थिति आ गई है कि उन्हें मोदी जी के पैर छूने पड़ रहे हैं।’ हालांकि, इससे पहले जहानाबाद में तेजस्वी ने लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार को नकलची सरकार बताया। और कहा कि भाजपा बिहार से नीतीश कुमार को भगाना चाहती है।

गौरतलब है कि तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, किसानों-मजदूरों के सम्मान और महिलाओं की सुरक्षा की लड़ाई को लेकर है। 5 दिनों की यह यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त होगी। शराबबंदी पर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों को जेल में डाला जा रहा है। और पुलिस खुद शराब बिकवा रही है। बिहार में शराबबंदी तो है, लेकिन भगवान की तरह दिखती नहीं है।