सनी लियोनी का कटा पत्ता! ‘रागिनी MMS 3’ में आमिर के लाडले जुनैद संग रोमांस करेंगी तमन्ना भाटिया…

Ritu Raj

साल 2011 में शुरू हुई मशहूर हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘रागिनी एमएमएस’ एक बार फिर चर्चा में है। राजकुमार राव की पहली फिल्म और फिर सनी लियोनी के ग्लैमर से सजी दूसरी फिल्म के बाद, अब इसके तीसरे पार्ट यानी ‘रागिनी एमएमएस 3’ की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्टारकास्ट को लेकर उड़ रही खबरों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

सनी लियोनी की जगह नई फ्रेश जोड़ी;
फिल्म के तीसरे भाग में इस बार सनी लियोनी नजर नहीं आएंगी, जो फैंस के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। हालांकि, मेकर्स एक नई और फ्रेश जोड़ी को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए तमन्ना भाटिया और आमिर खान के बेटे जुनैद खान से बातचीत चल रही है। अगर बात बन जाती है, तो दर्शकों को पहली बार पर्दे पर एक बिल्कुल नई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

निर्देशन में बदलाव;
दरअसल, पहले इस फिल्म को साहिर रजा डायरेक्ट करने वाले थे। शेड्यूल की दिक्कतों के कारण साहिर रजा इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं, जिसकी वजह से फिल्म में देरी भी हुई। वहीं, अब खबर है कि ‘रागिनी एमएमएस’ (2011) के मूल निर्देशक शशांक घोष ही इस तीसरे पार्ट की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।

फ्रेंचाइजी का अब तक का सफर;

फिल्मसालमुख्य कलाकारकहानी का सार
रागिनी एमएमएस2011राजकुमार राव, कैनाज मोतिवालाएक फार्महाउस में फंसे प्रेमी जोड़े की डरावनी दास्तान।
रागिनी एमएमएस 22014सनी लियोनी, साहिल प्रेमपहली फिल्म की घटनाओं के बाद की आगे की कहानी।
रागिनी एमएमएस 3चर्चा मेंतमन्ना भाटिया, जुनैद खान (संभावित)एक नए और डरावने मोड़ के साथ वापसी की उम्मीद।
Share This Article