क्या घर में कैद रहना बना रहा है आपको बूढ़ा? चौंकाने वाली वजह आई सामने…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

अगर आप भी ज्यादातर समय घर के अंदर बिताते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस दौरान हमारा ज्यादा समय स्क्रीन पर ही बीतता है। ऐसे में यह आदत हमारी स्किन के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। तो ज हम आपको बताएंगे कि स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन को कैसे प्रभावित करती है? और इससे किस उम्र के लोगों का ज्यादा खतरा है?

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लैपटॉप और कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, अगर किसी को पिगमेंटेशन जैसी स्किन की समस्या है, तो ऐसी लाइट उसे नुकसान पहुंचा सकती है। इस दौरान अगर आप घर के अंदर हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी करें। बता दें, ब्लू लाइट का सबसे ज्यादा असर युवा और किशोरों के लोगों पर ज्यादा देखने को मिलता है। वहीं, लंबे समय तक स्क्रीन देखने से उनकी आंखों पर स्ट्रेन पड़ता है और नींद का पैटर्न खराब कर देता है। इसके कारण समय से पहले झुर्रियां और दाग-धब्बे आने लगते हैं।

ब्लू लाइट से बचने के लिए कई तरीकें अपना सकते हैं:
– डिवाइस में ब्लू लाइट फिल्टर ऑन करें।
– नाइट मोड या डार्क मोड का इस्तेमाल करें।
– स्क्रीन टाइम ज्यादा हो तो एंटी ब्लू लाइट चश्मा पहनें।
– स्मार्टफोन या लैपटॉप मॉडरेट ब्राइटनेस पर यूज करें।
– हर 20 मिनट बाद 1 मिनट के लिए आंखों को आराम दें।

अगर पूरे दिन स्क्रीन के सामने हैं तो ये स्कीन रूटीन जरूर अपनाएं:
– घर के अंदर हो तो कम से कम SPF-30 स्नस्क्रीन जरूर लगाएं।
– सुबह और रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं।
– जमी गंदगी हटाने के लिए वीक में एक बार डीप क्लिंजिंग करें।
– खूब पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड और हेल्दी बनी रहें।

जानकारी के लिए बता दें कि स्किन को ब्लू लाइट से बचाने के लिए कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं,जैसे- ऐलोवेरा जेल, खीरे का रस, ग्रीन टी, बेसन, कच्चा दूध, नींबू और शहद का इस्तेमाल जरूर करें।

Share This Article