ऑपरेशन सिंदूर के बाद सलमान खान ‘युद्ध विराम’ ट्वीट को लेकर विवादों में

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 भारतीय नागरिको को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम हमले में धर्म के नाम पर क्रूर हत्या की गयी थी।
जिसपे भारत के मशहूर और प्रख्यात अभिनेता सलमान खान ने प्रतिक्रिया देते हुए X पर सलमान खान ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा था: “पृथ्वी पर स्वर्ग कश्मीर, नर्क में बदल रहा है। पर जब भारत सरकार के निर्देश पर भारतीय सशस्त्र सेना ने जब पाकिस्तान में छिपे आतंकी ठिकानो को जब लक्ष्य बनाया और ध्वस्त किया तब सलमान खान ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से दुरी बना ली। परन्तु जब भारत और पाकिस्तान के मध्य ceasefire (संघर्ष विराम) का जब प्रेस वार्ता के माध्यम भारतीय अधिकारीयों के द्वारा जानकारी दी गयी।

इसके बाद सलमान खान ने X पे ट्वीट कर लिखा की “युद्ध विराम के लिए भगवान का शुक्र है। इस्पे आम जनता ने नाराजगी जताते हुए सलमान खान को ट्रोल करने लगे की सैनिक कार्यवाही आपने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिए। सोशल मीडिया पर उठे तीखे सवाल —ऑपरेशन सिंदूर पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं?”भारत की सैन्य कार्रवाई पर आपकी चुप्पी क्यों?” जिसके बाद सलमान ने X अकाउंट से अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। हालांकि, उनके कुछ समर्थक सामने आए और उनका बचाव किया। एक यूज़र ने लिखा: “उनके ट्वीट के कुछ ही देर बाद खबर आई कि पाकिस्तान ने युद्ध विराम तोड़ दिया। ऐसे में उनका ट्वीट हटाना जायज़ था। इसमें सलमान की क्या गलती?”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

Share This Article