सिटी पोस्ट लाइव
रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए पानी के दाम कम कर दिए है। रेलवे यात्रियों को पानी की बॉतल अब कम दामों में ही खरीदने होंगे। तो आइए जानते हैं अब क्या है नया प्राइस।
ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों को इंडियन रेलवे की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, रेलवे ने रेल नीर और दूसरी कई पैकेज्ड पानी की बोतलों के दाम कम कर दिए हैं। हाल ही में की गई जीएसटी कटौती के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं, 20 सितंबर 2025 को रेलवे ने दामों की कटौती को लेकर एक नोटिस जारी किया था। बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों और आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि GST कम किये जाने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचाने के उद्देश्य से रेल नीर का अधिकतम बिक्री मूल्य 1 लीटर के लिए ₹15 से कम करके 14 रुपए और आधा लीटर के लिए ₹10 से कम करके ₹9 करने का निर्णय लिया गया है। यह नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

बता दें कि आईआरसीटीसी का एक प्रमुख उत्पाद माने जाने वाला रेल नीर को साल 2003 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य यात्री के सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षित पेयजल प्रदान करना है। इसका पहला प्रोडक्शन प्लांट पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई में स्थापित किया गया था। पिछले कुछ साल में रेल नीर ट्रेनों में विश्वसनीय और स्वच्छ पेयजल का दूसरा नाम बन गया है।