सिटी पोस्ट लाइव
सासाराम: सासाराम संसदीय क्षेत्र से जीते कांग्रेस सांसद मनोज राम पर आज ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया है। सांसद मनोज राम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इस दौरान उनका सिर फूट गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वज़ह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुदरा प्रखंड के नाथूपुर गांव का बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि गांव के प्राइवेट स्कूल में विवाद चल रहा है।
वहीं स्कूल संचालक सांसद मनोज राम के भाई हैं। जिनका गुरुवार को नाथूपुर गांव के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद को सुलझाने के लिए सांसद मनोज राम स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर स्कूल पहुंचे और पुलिस के सामने ही सांसद पर हमला कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची। वहीं पुलिस ग्रामीणों की समझाने की पुरी कोशिश कर रहें, वाबजूद इसके दोनों पुक्षों के बीच विवाद थमने का नहीं ले रहा था। पुलिस के मौजूगी में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से एक दूसरे से हमला करने लगे।
इस विवाद को रोकने के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। वहीं हमले के दौरान एक व्यक्ति धक्का लगने की वज़ह से जमीन पर गिर जाते है। पुलिस उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाती है। इस हमले के दौरान वहां सांसद मनोज राम भी मौजूद थे। लाठी-डंडों के हमले के दौरान एक व्यक्ति हाथ में पत्थर लेकर सांसद के सिर पर हमला कर देता है। इस हमले के दौरान सांसद मनोज राम घायल हो जाते है।