सिटी पोस्ट लाइव
पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, फैंस में चिंता का माहौल है।
लोकप्रिय पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में सिंगर घायल हो गए है। फिलहाल वे अभी अस्पताल में भर्ती है। और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फैंस उनकी स्वास्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र के पास हुआ। घटना के वक्त राजवीर बाइक चला रहे थे, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी बाइक फिसल गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूत्रों के अनुसार, हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।
हालांकि, दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर सुनते ही कुलविंदर बिल्ला, कंवर ग्रेवाल सहित उद्योग जगत के कई पंजाबी गायक अस्पताल पहुँच चुके हैं।