‘बिग बॉस’ फेम रश्मि देसाई ने घटाया 9 किलो वजन, लुक्स ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिग बॉस 19 फेम रश्मि देसाई का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। 9 किलो वजन घटाकर उनके लुक्स ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। वहीं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है,जिसे देखकर फैंस चौंक गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चर्चित एक्ट्रेस रश्मि देसाई को टीवी शो ‘उतरन’ से घर-घर में पहचान मिली। हाल ही में रश्मि ने 9 किलो वजन घटाकर धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी को साझा किया है। उनकी ये ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है। रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साथ में कैप्शन देते हुए लिखा कि ‘यह पोस्ट करते हुए मेरा इरादा बस यही बताना था कि यह सफर आसान नहीं था। मैं अपनी मंजिल तक अब भी नहीं पहुंची, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं कर सकती हूं। पहले मुझे खुद पर भरोसा नहीं था। अब मैंने 9 किलो वजन कम किया है। मैं अब अपनी मंजिल तक पहुंच सकती हूं’।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि ‘मुझे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हैं। मैं यही कपड़े पहनती हूं और खुद से कहती रहती हूं कि एक-एक कदम उठाऊं। हर कोई आराम पसंद करता है और जिंदगी में सबसे बेस्ट करना चाहता है। लेकिन इन सब में हम सब भूल जाते हैं कि रिलेशनशिप और कमिटमेंट हैं। हम खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं… यह मुझे एहसास हुआ है। दुनिया इंतजार कर सकती है। हमें खुद के लिए सही चीजें करने की जरूरत हैं। मैंने अपना सफर शुरू कर दिया है और यह अभी भी जारी है। मुझे पता है कि यह भी गुजर जाएगा’।

Share This Article