बंटवारे से नाराज कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली जा सकते हैं…

Ritu Raj

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया है। कांग्रेस सीट बंटवारे से नाराज है और इसके चलते पार्टी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मसले पर राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की, लेकिन बात फाइनल नहीं हो सका। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तेजस्वी यादव दिल्ली जा सकते हैं, जहां राहुल गांधी के साथ सीट बंटवारे पर निर्णायक बैठक हो सकती है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शनिवार को पार्टी की इमरजेंसी बैठक राबड़ी आवास पर बुलाई है। बैठक में सहयोगी दलों के नेता और राजद के वरिष्ठ पदाधिकारी सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे। वहीं, बैठक में पारस से जुड़े मामले पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसी बीच कांग्रेस ने भी सीट शेयरिंग को लेकर अचानक ऑनलाइन इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसमें दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और सीनियर आब्जर्वर जूम कॉल के माध्यम से जुड़ेंगे और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला करेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, राजनीतिक हलचल के बीच बाहुबली नेता सूरजभान सिंह भी शनिवार को अपनी पत्नी और भाई के साथ राजद में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मोकामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है, जहां अनंत सिंह के खिलाफ रणनीति तैयार की जा रही है। राजद इस परिवार की क्षेत्रीय पकड़ को भुनाने की पूरी योजना बना रही है। गौरतलब है कि महागठबंधन में सीट बंटवारा तय हो चुका है और आज इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव राघोपुर और फुलपरास दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने का विचार कर रहे हैं। सूरजभान सिंह के अलावा छेदी पासवान और मिश्रीलाल यादव भी आज राजद में शामिल हो सकते हैं।

Share This Article