सिटी पोस्ट लाइव
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त,2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई। रिलीज होते ही भारतीय सिनेमा के साथ वर्ल्डवाइड में बंपर कमाई की है। आइए जानते हैं ओपनिंग डे में कितनी कमाई हुई।
दरअसल, साउथ की सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म में रजनीकांत के एक्शन, दमदार डायलॉग्स और स्टाइल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ओपनिंग डे में ही लोगों की जबरदस्त क्रेज देखने को मिली। और इसके कई शो पहले से ही हाउसफुल हैं। फिल्म ‘कुली’ के मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ‘कुली’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस 151 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। और भारत में पहले दिन 65 करोड़ रूपए की कमाई की है। अब तक कुल कमाई लगभग 84 करोड़ हो चुकी है।
हालांकि, इसके लिए साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे जिंदा रखने वाले देवताओं (प्रशंसकों) का बहुत अधिक आभार व्यक्त करता हूं।’ इनके अलावा आमिर खान, नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और श्रुति हासन ने अहम किरदार निभाई है। वहीं, सभी कलाकार के दमदार एक्टिंग की काफी प्रशंसा हो रही है।