सियासत से दूरी बनाएंगे पप्पू यादव? रोहिणी मामले पर प्रतिक्रिया ने बढ़ाई अटकलें…

Ritu Raj

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी बड़ा संकेत दे दिया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या द्वारा परिवार और राजनीति से किनारा करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने इशारों-इशारों में खुद के सियासत छोड़ने की संभावना भी जता दी। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

सांसद पप्पू यादव ने रोहिणी आचार्या की पोस्ट पर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनों से रिश्ता कभी खत्म नहीं होता और राजनीति में उनकी जैसी ईमानदार आवाजों की जरूरत है, न कि उनके जैसे लोगों की। उन्होंने साफ संकेत दिया कि वे अगले चार साल तक अपना संसदीय दायित्व निभाने के बाद राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। रोहिणी को फैसले पर पुनर्विचार की सलाह देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वे एक अच्छी बेटी, मां और देश की मजबूत महिला हैं, इसलिए राजनीति छोड़ने जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article