बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला,काटे जायेगें 35 लाख मतदाताओं के नाम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार राज्य के करीब 17.38 लाख मतदाता स्थाई रूप से दूसरी जगहों पर स्थानांतरित हो गए है. मतदाता सूची में मौजूद करीब 12.56 लाख (1.59 प्रतिशत) मतदाताओं के मृत और करीब 5.76 लाख (0.73 प्रतिशत) मतदाताओं के नाम दो जगह से दर्ज पाए गए है.इन सभी के नाम अब एक अगस्त को प्रकाशित होने वाली मतदाताओं की प्रारूप सूची में दर्ज नहीं होंगे.ऐसे लगभग 35 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटेगें.

चुनाव आयोग के अनुसार  सोमवार शाम तक राज्य के कुल 7.90 करोड़ मतदाताओं में से 6.60 करोड़ मतदाताओं ने अपने गणना फार्म जमा कर दिए है, जो कुल मतदाताओं का करीब 83.66 प्रतिशत है. अब सिर्फ 11.82 प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म आना बाकी है. मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना फार्म जमा करने की अंतिम तारीख में अभी 11 दिन का समय बाकी है. आयोग की ओर से घोषित किए गए पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता 25 जुलाई तक वह अपने गणना फार्म जमा करा सकते है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आयोग के मुताबिक इस बीच शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए बचे 11 दिनों में एक अभियान भी चलाया जाएगा. इन दौरान सभी 261 नगरीय निकायों के 5683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे. आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता गणना फार्म जमा करने से छूटे नहीं है. गौरतलब है कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण में करीब एक लाख बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) लगाए गए है. जबकि इस अभियान को बाहर से राजनीतिक दलों से जुड़े 1.50 लाख बूथ लेवल एजेंट सहयोग दे रहे है.

Share This Article