अजय सिंह की फिल्मों ने दिखाया बिहार का टैलेंट, लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट की चमक…

Ritu Raj

बिहार के भोजपुर ज़िले के बखोरापुर गाँव से मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाले अजय सिंह, लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी और भारतीय फीचर फ़िल्म निर्माता, ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से फिल्मों के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ मनोरंजन जगत में जगह बनाई, बल्कि बिहार के गौरव को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

अजय सिंह ने वर्ष 2019 में अपनी पहली हिंदी फ़िल्म “फैमिली ऑफ़ ठाकुरगंज” देशभर के 3,000 सिनेमाघरों में रिलीज़ की, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने दोनों ने सराहा। यह फ़िल्म वर्तमान में ZEE5 OTT पर उपलब्ध है। वहीं, इसके बाद, 2023 में उन्होंने मराठी फ़िल्म (अदृश्य का निर्माण किया, जो अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग में है। वर्ष 2024 में उनकी हिंदी फ़िल्म “चलती रहे ज़िंदगी”, जो कोरोना महामारी के संघर्ष और सच्चाई पर आधारित है, रिलीज़ हुई और वर्तमान में ZEE5 पर देखी जा सकती है। अब 19 दिसंबर 2025 को लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले दो बड़े प्रोजेक्ट- तेलुगू फ़िल्म “दिव्यदृष्टि” और तमिल फ़िल्म “अनपरवैल”, Sunnex OTT पर प्रीमियर के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उनकी बंगाली फ़िल्म “अंतरदृष्टि” भी रिलीज़ के अंतिम चरण में है। उन्होंने बिहार फ़िल्म प्रोत्साहन नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह नीति प्रदेश में सिनेमा निर्माण के नए अवसर खोलती है। उन्होंने यह भी बताया कि 2026 में लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बिहार में एक नई हिंदी फ़ीचर फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी, जिसके लिए प्री-प्रोडक्शन का कार्य तेजी से चल रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरततलब है कि भारतीय सिनेमा की विभिन्न भाषाओं (हिंदी, मराठी, तेलुगू, तमिल और बंगाली) में लगातार सफल फ़िल्में निर्माण कर अजय सिंह ने न सिर्फ अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बिहार का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Share This Article