SI बनने का मौका! 31 अगस्त को दो शिफ्ट में होगी बिहार पुलिस की परीक्षा…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में लाखों युवाओं के सपनों से जुड़ी बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर(SI) भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर है। यह परीक्षा 31 अगस्त,2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने SI परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। वहीं, एडमिर्ट कार्ड 14 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट(bpssc.bih.nic.in) पर जा सकते हैं। माना जा रहा है कि 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
परीक्षा का समय:-
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
चयन प्रक्रिया:-
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट
परीक्षा पैटर्न (Mains):-
परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है:
Paper I – General Hindi: 100 MCQ, 200 अंक, अवधि 2 घंटे
Paper II – General Studies: 100 MCQ, 200 अंक, अवधि 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक कटाई
न्यूनतम योग्य अंक: दोनों पेपरों में 30%
जरूरी निर्देश:-
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचे।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव जैसी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है।
उम्मीदवारों को मास्क पहनकर आना जरूरी नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।

Share This Article